न्यूज1express 7500007413

उत्तराखंड में विधायक दल का नेता चुने जाने की कवायद शुरू हो गयी है. 20 तारीख को बीजेपी ने विधायक दल की बैठक बुलाई गई है. विधायक दल अपने नए नेता का चुनाव करेगा. पार्टी की तरफ से दो केंद्रीय मंत्रियों राजनाथ सिंह व मीनाक्षी लेखी को पर्यवेक्षक बनाया गया है.दोनों नेता कल देहरादून पहुंचेंगे. शनिवार को विधयाक दल के नेता का चुनाव हो जायेगा. 22 मार्च को नए सीएम शपथ लेंगे. सूत्रों के अनुसार कल देर शाम को पीएम मोदी के साथ गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा व संगठन महासचिव बीएल संतोष के बीच बैठक हों सकती है जिसमें राज्यों में सरकार के गठन को लेकर अंतिम चर्चा हो सकती है
उत्तराखंड में 22 मार्च को नए सीएम का शपथ ग्रहण होगा. लेकिन अभी नए नेता का चुनाव नहीं हुआ है. दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विधानसभा चुनाव हार चुके हैं. ऐसे में अब पार्टी कार्यवाहक सीएम धामी के साथ कई नामों पर चर्चा कर रही है. पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नए मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा की. भाजपा विधायक पार्टी हाईकमान नए नाम पर सहमति बनाने में लगे हैं

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी