न्यूज1express
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने सचिवालय स्थित शुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर नगर के विकास कार्यों को गति देने के लिए एक मांग पत्र उनको सौंपा,जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से रुड़की नगर के विकास के लिए कई प्रमुख मांगे रखी हैं।उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आग्रह किया कि रुड़की नगर के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण कार्य होने हैं।आज नगर की जनता आपको विकास पुरुष के रूप में देख रही है।आने वाले कुछ दिनों में वर्षा ऋतु के कारण नगर की सबसे प्रमुख समस्या जल निकासी एवं जलभराव की है,जिसका समय से समाधान कराया जाना आवश्यक है।मेयर गौरव गोयल द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को दिए गए अपने मांग पत्र में प्रमुख रूप से सिविल लाइन,आदर्श नगर,खंजरपुर,सोलानीपुरम,
शेरपुर,मोहनपुरा,साउथ सिविल लाइन तथा आसिफ नगर क्षेत्र में नई सिविल लाइन के प्रस्ताव के अलावा,आदर्श नगर व सोलानीपुरम के लिए नए ट्यूबवेल के लगने की स्वीकृति,जलभराव की समस्या के निदान हेतु सर्वेक्षण तथा जल निकासी के उपाय को तलाशने का कार्य एवं नीले लोहे के पुल की मरम्मत का कार्य पूरा करने के साथ ही नगर निगम में अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या को बढ़ाने की मुख्य मांग मुख्यमंत्री से दिये गये ज्ञापन में की गई है।मेयर गौरव गोयल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके द्वारा दिए गए ज्ञापन पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर समस्या के निस्तारण का आश्वासन उन्हें दिया है।इस दौरान नगर निगम देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा तथा ऋषिकेश की मेयर श्रीमती सुनीता ममगई भी मौजूद रहीं।

More Stories
भारत विकास परिषद ने लगाया तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, जलपान शिविर , 1500 से अधिक कांवड़ियों की दवाई वितरित
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर