भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर रावण की गिरफ्तारी के विरोध में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने रुड़की में प्रदर्शन किया। रविवार को कार्यकर्ता ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के आवास पर पहुंचे और धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रदर्शन के दौरान यातायात भी बाधित रहा।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
भीम आर्मी के पदाधिकारी महक सिंह ने कहा कि राजस्थान में सीएससी कर्मचारियों के समर्थन में धरना देने जा रहे चंद्रशेखर आजाद को गहलोत सरकार के इशारे पर राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने इसे असंवैधानिक बताया। उन्होंने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने इस संबंध में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा है।
रात करीब 12 बजे जयपुर में कर लिया गया गिरफ्तार
भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आज़ाद को रात करीब 12 बजे जयपुर में गिरफ्तार कर लिया गया है। वह शहीद स्मारक पर चल रहे कोविड सहायकों की नौकरी के आंदोलन में शामिल होने जयपुर पहुंचे थे।

More Stories
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*
दो साल से लापता फिरोज का रहस्य बरकरार।पुलिस का दावा—हर पहलू की जांच जारी, जल्द होगा खुलासा।