हरिद्वार में बृहस्पतिवार को साप्ताहिक बाजार में सार्वजनिक रूप से नमाज अदा करने के मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने यह जानकारी दी।
जिला मुख्यालय के पास स्थित रिहायशी कॉलोनी शिवालिकनगर की पीठ बाजार में बृहस्पतिवार देर शाम आठ लोगों के सार्वजनिक रूप से नमाज पढ़ने की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पंहुची। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नमाज पढ़ने वाले सभी आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक (नगर) स्वतंत्र कुमार ‘ने बताया की गिरफ्तार किये गए आरोपियों में निजाम (22), नसीम (52), सज्जाद अहमद (50), मुरसलीन (38), अशरफ (45), असगर (37), मुस्तफा (35) और इकराम (47) को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर उप जिलाधिकारी-उप जिला मजिस्ट्रेट (एसडीएम) की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चेतावनी के बाद जमानत देकर छोड़ दिया गया

More Stories
भारत विकास परिषद ने लगाया तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, जलपान शिविर , 1500 से अधिक कांवड़ियों की दवाई वितरित
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर