न्यूज1express: रुड़की।जिला हरिद्वार की सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील कांवड़ सालियर की कांवड़ का कई दिन से शासन-प्रशासन द्वारा शांतिपूर्वक गुजर जाने का प्रयास किया जा रहा था,जिसमें पुलिस प्रशासन ने उस वक्त राहत की सांस ली जब ग्राम रामपुर से सालियर कि यह विशेष कांवड़ शांतिपूर्ण और सौहार्द वातावरण में गुजर गई।

रामपुर के गणमान्य व्यक्तियों एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने पुलिस प्रशासन को एक दिन पूर्व ही यह अवगत करा दिया था कि सालियर कांवड़ को वह फूल,पानी की बोतलें भेंट कर उनका ससम्मान स्वागत करेंगे और उनको रामपुर से रुखसत करेंगे।उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के सदस्यों द्वारा रामपुर पहुंचने पर सालियर की कांवड़ का पानी की बोतलें,फ्रूटी आदि भेंट पर स्वागत किया गया।इस आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य डॉ. मोहम्मद मतीन,अंतर्राष्ट्रीय शायर व समिति के महासचिव अफजल मंगलौरी,आचार्य पंडित रमेश सेमवाल,ईश्वर लाल शास्त्री,मौलाना अरशद कासमी,चौधरी साहब सिंह,श्रीमती रश्मि चौधरी,नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल,कोतवाल गंग नहर ऐश्वर्या पाल,एसआई धर्मेंद्र राठी,सीओ रुड़की विवेक कुमार,सीओ मंगलौर पंकज गैरोला,कोतवाली प्रभारी रुड़की देवेंद्र चौहान अन्य अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिकों में सलमान अफरीदी एसपीओ,इमरान देशभक्त,नईम सिद्दीकी,जमील अहमद,फिरोज खान,पार्षद मंजू भारती,मोहम्मदी ईनाम,मोहम्मद दानिश,मोहम्मद फारुख, मोहम्मद अजरम एवं सपना चौहान आदि ने कांवड़ यात्रा भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर कावड़ यात्रा दल के सदस्य सेठराज प्रधान व चरण सिंह ने कहा कि यह पहला अवसर है जब पुलिस-प्रशासन तथा ग्राम रामपुर के लोगों ने एकता व भाईचारे के साथ इस आयोजन को संपन्न कराने में अपनी सहायता की।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में