न्यूज1express
रुड़की।आजादी के अमृत महोत्सव के 75 वें राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि पिचहत्तर वर्ष बाद अपने देश में आजादी और तिरंगे के के प्रति देशभक्ति की यह भावना जागृत हुई है,उससे पूरे देश में एक नया वातावरण बना है।इससे पूर्व उन्होंने नगर निगम में ध्वज फहराया और सभी कर्मचारियों को शपथ दिलाई।इस अवसर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता व संजय कुमार सहित तमाम पार्षद,कर्मचारी मौजूद रहे।मेयर गौरव गोयल ने निगम कर्मचारियों को बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ तथा नगर में सफाई व स्वास्थ्य की सेवाओं को बेहतर बनाने की शपथ दिलाई तथा दर्जनों कर्मचारियों को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर उनका सम्मान किया।इस मौके पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनका नमन किया गया।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में