रुड़की।स्वतंत्रता दिवस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में नगर के पत्रकार एवं समाजसेवी इमरान देशभक्त को सम्मानित किया गया।नगर निगम द्वारा बीटी गंज में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित सम्मान समारोह में रामपुर रुड़की निवासी इमरान देशभक्त को उनके समाज सेवा एवं पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मेयर गौरव गोयल तथा उप जिलाधिकारी/नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला ने उन्हें शॉल,पटका तथा स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया। इमरान देशभक्त कई दशकों से समाज सेवा के साथ-साथ पत्रकारिता के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं,इससे पूर्व भी उन्हें बीटी गंज में आयोजित सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष पं.दिनेश कौशिक द्वारा 2005 में सम्मानित किया जा चुका है।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में