झबरेडा:-बीते दिनों में दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला झबरेड़ा थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने कहा गलत अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने सभी से अपील की है कि अफवाह पर ध्यान ना दें और संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
फ्लैग मार्च बिजली घर तिराहा, तेलीयान, नूर बस्ती, खंदक, होली चौक, शिव विहार, गढी बाहर, शिव चौक, अमर जवान चौक आदि स्थानों से होकर निकाला गया। कस्बे में मकानों की छतों और मार्गों की निगरानी ड्रोन से की गई। फ्लैग मार्च में मंगलौर इंस्पेक्टर राजीव रौथाण, भगवानपुर इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान, थानाध्यक्ष झबरेड़ा संजीव थपलियाल, थानाध्यक्ष कलियर मनोहर भंडारी, संजय पूनिया, हाकम सिंह, विपिन कुमार, मनोज रावत, नरेंद्र रावत, भावना पंवार, राकेश रोशन, जितेंद्र, मोहित, सुंदर सिंह, नूर मलिक, संजय नेगी सहित आईआरबी, पीएससी के जवान शामिल रहे।
वहीं दूसरी ओर त्रिस्तरीय चुनाव को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने के लिए दर्जनों व्यक्तियों के अलग-अलग गांव से चालान भरे

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में