♦न्यूज1express
रुड़की।समीपवर्ती लंढौरा में चतुर्थ श्री खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।देर रात तक हुए इस आयोजन में विभिन्न प्रदेशों के भजन कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी।कोलकाता से मंगाये गऐ फूलों द्वारा श्री श्याम बाबा का सिंगार किया गया।मेयर गौरव गोयल ने बाबा खाटू श्याम के कार्यक्रम में पहुंच पूजा-अर्चना की एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।आयोजकों द्वारा मेयर गौरव गोयल को सम्मानित किया गया तथा पंडित जी द्वारा प्रसाद भेंट किया गया।

मध्य प्रदेश इंदौर से पधारे विश्वविख्यात भजन सम्राट पीयूष भाव सागर ने अपनी सुंदर प्रस्तुति दी,इसके अलावा हरियाणा के निखिल अग्रवाल,वृंदावन के टीटू रसिक,मेरठ की पूजा शर्मा तथा मंगलौर के लव-कुश गाबा ने भी सुंदर भजनों की प्रस्तुति से भक्तों का मन मोह लिया।दिल्ली से आए हिमांशु ने कोलकाता से मंगवाए गए फूलों द्वारा बाबा का भव्य श्रृंगार किया।कार्यक्रम संयोजक राकेश अग्रवाल ने आए सभी भक्तों का आभार प्रकट किया।इस मौके पर बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे तथा देर रात तक भजनों का आनंद लिया ।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में