Tahelka news

www.tahelkanews.com

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में कथित रूप से चुनाव के दौरान बांटी गई शराब पीने से चार लोगों की मौत,पांच पुलिस कर्मी सहित नौ आबकारी निरीक्षक निलंबित,तीन प्रत्याशी हिरासत में

Spread the love

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में कथित रूप से चुनाव के दौरान बांटी गई शराब पीने से चार लोगों को मौत हो गई जबकि एक दर्जन लोग बीमार हो गए. मामले में पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है.

 

उत्तराखंड:-हरिद्वार  के थाना पथरी क्षेत्र के एक गांव में जहरीली शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई और दर्जन भर लोग बीमार हैं. बताया जा रहा है कि पंचायत चुनाव  में ये शराब बांटी गई थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई. इस मामले में पांच पुलिसकर्मियों और नौ आबकारी निरीक्षक निलंबित किए गए हैं.

 

 

15 दिनों में शराब पकड़ने के कई मामले सामने आए

हरिद्वार एसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह का कहना है कि मौत ज्यादा शराब पीने से हुई है या इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ है, इसके लिए शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है. शवों को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था, हमने लोगों को रोका है. यह शराब किसके द्वारा परोसी गई थी, इसकी जांच की जा रही है. एसपी ने बताया कि शराब के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है. इसी थाना क्षेत्र में 15 दिनों में दो दर्जनों से अधिक शराब पकड़े जाने के मामले सामने आए हैं. आज भी 40 पेटी शराब झबरेड़ा क्षेत्र में पकड़ी गई है. इससे पहले करीब 14 लाख की कीमत वाली 240 पेटी झबरेडा पुलिस ने पकड़ी थी तो लगातार हम लोगों की कार्रवाई भी जारी है. वहीं हरिद्वार डीएम विनय शंकर पांडेय ने बताया कि एहतियातन सभी संबंधित विभाग अलर्ट पर है, गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है. डीएम विनय शंकर पांडेय ने शराब से मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं, जिसमें एसडीएम सदर जांच करेंगे. वहीं मामले में आबकारी विभाग के अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी. साथ ही चुनाव के लिए नियुक्त 132 सेक्टर मजिस्ट्रेट सक्रिय किए गए हैं, शाम को 6 से 8 बजे तक गांव-गांव गश्त किया जाएगा. एसडीएम, तहसीलदार, डीएसपी, थानाध्यक्ष गश्त करेंगे. बॉर्डर पर शराब तस्करी रोकने के लिए विशेष टीम तैनात. वहीं बताया जा रहा है कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है इसलिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा. उधर, जहरीली शराब मौत के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया. एसपी रेखा यादव के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई है. साथ ही तीन प्रत्याशियों को भी हिरासत में लिया गया. पुलिस द्वारा हर एंगल से छानबीन की जा रही है. इस मामले ने 5 पुलिस कर्मी सहित 9आबकारी निरिक्षक निलंबित किये गए है

About The Author

You may have missed