लियाक़त कुरैशी
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने आर्य कन्या रोड,अंबर तालाब स्थित बनाई जा रही इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क कार्यों का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी से पूर्ण कराए जाने को लेकर ठेकेदार को आदेशित किया और कहा कि इंटरलॉकिंग टाइल्स की बनाई जा रही इस सड़क तथा नाली का निर्माण कार्य बेहतर ढंग से कराया जाए।
मेयर गौरव गोयल ने कहा कि नगर में हो रहे विकास कार्यों को गति देने के साथ ही पूरी पारदर्शिता एवं ईमानदारी के साथ संपन्न कराए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी रहेंगे और नगर को सुंदर एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में उनके प्रयास जारी है

और आगे भी जारी रहेंगे।पार्षद चंद्रप्रकाश बाटा ने भी इंटरलॉकिंग टाइल्स तथा नाली निर्माण के कार्यों को बारीकी से देखा तथा कहा कि निर्माण कार्य अच्छे हों,इसके लिए वह तत्पर हैं और मौके पर खड़े रहकर स्वयं निर्माण कार्यों को पूरा करवा रहे हैं

।इस अवसर पर सरदार अजीत सिंह सचदेवा,राकेश सैनी, सरदार महेंद्र सिंह,सरदार यशपाल सिंह,मोहम्मद सलीम आदि अनेक लोग मौजूद रहे।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह