रुड़की:-।रिफॉर्मिंग इंडिया संस्था द्वारा बीटी गंज स्थित गुरुद्वारे में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे मेयर गौरव गोयल ने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।यह जहां पुण्य का कार्य है वहीं रक्तदान के करने से मन शांत व शरीर स्वस्थ रहता है।उन्होंने कहा कि अपने जीवन में वह भी पचास से अधिक बार रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने संस्था के द्वारा विभिन्न अवसरों पर रक्तदान शिविर लगाकर सेवा करने के लिए उनकी प्रशंसा की।संस्था अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा यह दूसरा आयोजन किया गया है,इसके अलावा अन्य सामाजिक कार्य भी उनके द्वारा समय-समय पर किए जाते रहे हैं।विकास सैनी ने कहा कि डेंगू जैसी बीमारी में रक्त की कमी को दूर करने के लिए युवाओं को रक्तदान करने हेतु अधिक से अधिक संख्या में आगे आना चाहिए।उन्होंने कहा कि जमा हुए इस रक्त को सीटी चैरिटेबल ब्लड बैंक में जमा किया जाएगा।इस दौरान पिचहत्तर यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।इस मौके पर राहुल अरोड़ा,खुशाल मिगलानी, अनस गाजी सहित दर्जनों रक्त वीर मौजूद रहे।शिविर में मेयर गौरव गोयल ने सभी रक्त वीरों को सम्मानित किया
स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए रक्तदान अवश्य करें,मेयर गौरव गोयल

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह