Tahelka news

www.tahelkanews.com

खुलासा:-जहरीली शराब बांटने के आरोपी प्रधान पद प्रत्याशी के पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,, महिला व उसका देवर फरार

Spread the love

 

हरिद्वार के फूलगढ़ और शिवगढ़ में जहरीली शराब बांटने के आरोपी प्रधान पद प्रत्याशी के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला प्रत्याशी और उसका देवर फरार है।आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

पथरी थाना क्षेत्र के गांव फूलगढ़ व शिवगढ़ में शराब पीने से हुई मौत के मामले में एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने घटना का खुुलासा करते हुए बताया कि प्रधान पद की प्रत्याशी बबली के पति बिजेंद्र ने ग्रामीणों को शराब पिलाई थी। इससे अमरपाल, बिरम, अरुण, राजबीर निवासी फूलगढ़ की मौत हो गई थी। शनिवार को पुलिस ने बबली के पति बिजेंद्र निवासी फूलगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने पंचायत चुनाव के लिए कई महीने पहले कच्ची शराब तैयार की थी और प्लास्टिक के दो कैन में भरकर जमीन में गड्ढा खोदकर दबा दी थी। आरोपी ने दो दिन पहले ही गड्ढे में से शराब की एक कैन निकाली थी। उसके बाद शराब ग्रामीणों को पिलाई थी।

पुलिस ने जेसीबी से खोदकर 35 लीटर के कैन को बरामद किया। कैन शराब से भरा था। आरोपी बिजेंद्र के भाई के घर से कच्ची शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं। इस दौरान एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल, एएसपी रेखा यादव, सीओ लक्सर हेमेंद्र सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

29 लोगों के खिलाफ हुई कार्रवाईएसएसपी डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिले में एक अगस्त से अब तक अवैध शराब की तस्करी मामले में 29 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें शराब बनाने की 10 भट्ठियां पकड़ी गईं। वहीं 488 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके साथ ही अंग्रेजी शराब की कुल 4 पेटियां और देशी शराब की 5 पेटियां बरामद की गईं।

छह के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई, दो जिला बदर
एक अगस्त से पुलिस ने अब तक अवैध शराब बनाने व तस्करी करने के मामले में 6 व्यक्तियों के खिलाफ जिला बदर व गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। इनमें से 2 आरोपियों को डीएम हरिद्वार ने जिला बदर किया है।

कोल्ड ड्रिंक की बोतल में दी थी शराब
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी बिजेंद्र ने कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में भरकर लोगों को शराब बांटी थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चार खाली बोतलें भी बरामद कर ली हैं।

About The Author

You may have missed