न्यूज1express
रुड़की: झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेडी गांव में चाचा भतीजे की अनियंत्रित मोटरसाइकिल मकान से टकरा गई जिसमें भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल को रुड़की भिजवाया गंभीर रूप से घायल हुए चाचा का इलाज भी रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक राजन उर्फ सौरभ (17) वर्ष पुत्र मलखान निवासी सूगरी मेहराब थाना नागल जनपद सहारनपुर झाबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेड़ी गांव में पुताई का काम करता था. परिजनों का कहना है कि रविवार को करीब 4 बजे राजन अपने घर आया था. कुछ देर बाद ही वो अपने चाचा रितिक के साथ बाइक से घर से निकल गया. जैसे ही वो झबरेड़ी कलां गांव में पहुंचे, तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से टकरा गई. इस हादसे में राजन की मौके पर ही मौत हो गई. राजन का चाचा रितिक घायल हो हो गया
सूचना पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भिजवा दिया है. साथ ही घायल रितिक को उपचार के लिए भर्ती कराया है. वहीं सूचना मिलते ही परिजन सिविल अस्पताल पहुंच गए. झबरेड़ा थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि झाबरेड़ी कलां गांव में एक बाइक मकान की दीवार से टकरा गई, बाइक पर दो लोग सवार थे. जिनमें से एक युवक की मौत हो गई और एक व्यक्ति घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है, साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है.

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”