तीन दिन के बुखार ने महिला को सुलाया मौत की नींद, ग्राम प्रधान की शिकायत पर चिकित्सकों की टीम पहुंची मानकपुर..
लियाक़त
न्यूज1एक्सप्रेसस
झबरेडा:- दिन पर दिन बढ़ते वायरल से बुखार पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है सिर्फ 3 दिन के अंतराल में बुखार से एक 55 वर्षीय महिला कि मौत हो गयी है बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है जब ग्राम प्रधान कुलवीर सिंह ने घर घर जाकर गांव वाशियो का हाल चाल जाना तो पीड़ितों की संख्या बढ़ती दिखाई।
उन्होंने तत्काल में जिला चिकित्सा अधिकारी को गांव में बढ़ते वायरल की जानकारी दी डॉक्टरों की टीम ने पहुंचकर ग्राम मानकपुर में वायरल पीड़ित मरीजों के सैंपल लिए जहां पर 58 मरीजों में से 22 रिएक्टिव मरीज मिले ग्राम प्रधान चौधरी कुलवीर सिंह ने बताया की भगवानपुर चिकित्सा अधीक्षक विक्रांत सिरोही अपने कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं यदि वह समय-समय पर गांव-गांव में जाकर जांच पड़ताल करे तो काफी हद तक फैलते वायरल को रोका जा सकता है उन्होंने बताया की हमने किसी भी तरह करके गांव के अंदर दवाई का छिड़काव कराया है उन्होंने यह भी जानकारी दी के 3 दिन के अंतराल में बुखार से पीड़ित मांगेराम की 55 वर्षीय पत्नी की मौत हो गई।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..