रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने मैत्रेयी कन्या गुरुकुलम में अध्ययनरत समस्त बालिकाओं को दिवाली के सोफ में गरम सूट,शाल एवं खाद्य सामग्री वितरित कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि गुरुकुलम में शिक्षा ग्रहण करने वाली तमाम बालिकाओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारी विषय भी पढ़ा जाता है उन्होंने कहा,ये बालिकाएं बेहद जरूरतमंद तथा आर्थिक रूप से कमजोर है,जिस कारण इनकी सेवा करना हम सबका दायित्व है,ताकि यह बालिकाएं शिक्षित होकर संस्कारवान बने।उन्होंने गुरुकुलम में बालिकाओं को शिक्षित बनाने के लिए उनके गुरुओं का भी धन्यवाद किया तथा उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।गुरुकुलम की संचालिका सविता चौधरी ने मेयर गौरव गोयल का आभार प्रकट किया।

More Stories
झगड़ा कर रहा है दो व्यक्तियों को झबरेड़ा पुलिस ने किया न्यायालय में पेश
10 हज़ार के गैंगस्टर वांछित को बहादराबाद पुलिस ने किया गिरफ्तार, एएसपी हरिद्वार ने किया था इनाम घोषित..वांछित गिरफ्तारी से बचने के लिए 01 साल से चल रहा था फरार
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक हुई संपन्न