झबरेडा: झबरेड़ा पुलिस ने ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान तेज़ कर दिया है। बुधवार की देर रात मिट्टी से ओवर लोड भरे चार डंपरों को पुलिस सीज कर दिया।
जानकारी देते हुए कि झबरेड़ा थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल ने बताया कि पिछले कई दिनों से खनन में लगे डंपरों में ओवरलोडिंग की सूचना मिल रही थी देर रात उन्होंने दरोगा मनोज रावत कांस्टेबल रणवीर सिंह और राकेश राणा को चेकिंग करने के निर्देश दिए चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने मिट्टी से भरे चार डंपरों को पकड़ लिया जिन्हें वह पुलिस थाने लेकर पहुंच गयी जहां चारों डंपरों को सीज कर दिया।झबरेड़ा पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं थाना थाना अध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग से भरे
वाहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। चार डंपरों को ओवरलोडिंग में सीज किया गया है।
More Stories
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान