झबरेडा:-कृषि केंद्रों पर गेहूं का बीज खत्म होने से किसानों को परेशानी देखने को मिली किसान विश्वास अजब सिंह पंजाब सिंह अजय चौधरी, राजधनपाल,चरण सिंह,सत्यपाल,बृजपाल सिंह,आदि किसानों का कहना है सरकारी केंद्रों पर गेहूं का बीज खत्म होने से किसानों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कुछ किसानों ने इधर उधर से लेकर अगेती व माध्यम वर्ग का गेहूं का बीज की बुआई कर दी है लेकिन अब गेहूं बोने का समय धीरे-धीरे समाप्त होता जा रहा है सरकारी केंद्रों पर गेंहू का का बीज नहीं मिल रहा है बताया कि गेहूं की खेती का पहला चरण 25 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होता है. दूसरी चरण 11 नवंबर से 25 नवंबर तक और तीसरा चरण 26 नवंबर से 25 दिसंबर तक रहता है. उन्होंने कहा यदि समय पर गेहूं बीज नहीं मिल पाया तो किसान के खेत खाली रह जाएंगे सभी किसानों ने जिला कृषिधिकारी से गेहूं का बीज भेजने की मांग की है किसानों ने ये भी बताया सरकारी केंद्रों के अलावा निजी दुकानों पर गेहूं महंगे दामों पर दिया जा रहा है उन्होंने यह भी बताया कहीं कहीं निजी दुकानों पर गेहूं के बीज का नंबर बदल दिया जाता है जिससे किसान 40 किलो वाले कट्टे पर छापे नंबर को ले लेता है और अंदर से किसी और नंबर का बीज निकलता है उन्होंने कृषि विभाग अधिकारियों से जांच कराने की मांग की किसानों ने बताया की 3086,2967 की पछेते में बुआई कर सकते है।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..