न्यूज1 express
रुड़की।मेयर गौरव गोयल ने कहा कि जो सेवा सच्चे मन से की जाए,वही सच्ची ईश्वरीय सेवा है।दीन-दुखियों तथा जरूरतमंदों की सेवा या मदद करना किसी पूजा से कम नहीं है।आसफ नगर स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में सभी अध्ययनरत बच्चों को गर्म स्वेटर व जर्सी वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करते हुए मेयर गौरव गोयल ने कहा कि उनके द्वारा विगत वर्षों से लगातार ऐसे स्कूली जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया जाता है,जिससे उन सभी बच्चों की मदद होने के साथ ही उनमें पढ़ने-लिखने के प्रति भी रुचि भी बढ़ती है।उन्होंने कहा कि उनकी नजर में इससे बड़ा कोई ईश्वरीय कार्य नहीं हो सकता।सभी बच्चों को मेयर गौरव गोयल ने मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा भविष्य में भी उन्हें हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।प्रधानाध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा ने कहा कि मेयर गौरव गोयल द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय में आकर इन सभी बच्चों का जो उत्साहवर्धन किया गया है,वह वास्तव में सराहनीय है और विद्यालय में बहुत से बच्चे ऐसे हैं जो इसके हकदार हैं।मेयर गौरव गोयल ने इनकी सेवा कर बहुत ही पुण्य का कार्य किया है।इस अवसर पर सहायक अध्यक्ष सतीश कुमार शर्मा,सविता शर्मा, प्रभा कुमारी,बबीता रानी, कविता,रचना,शोभा, निर्मला,संतोष,डिंपल आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।मेयर गौरव गोयल ने विद्यालय में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं को भी सुना तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..