लियाक़त अली
रुड़की एसओजी प्रभारी से कलियर थाना अध्यक्ष बनाए गए जहांगीर अली का भाजपा मंडल संगठन ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया इस मौके पर थाना अध्यक्ष जहांगीर अली ने सभी को धन्यवाद दिया और कहा कि हमारी युवा पीढ़ी नशे की ओर दौड़ रही है जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है थानाध्यक्ष जहांगीर अली ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं कलियर की जनता से बढ़ते नशे के खिलाफ सहयोग करने की अपील की इस मौके पर कलियर भाजपा मंडल संगठन ने नवनियुक्त कलियर थानाध्यक्ष जहांगीर अली को आश्वासन दिया कि हमारा संगठन पूरी तरह से शासन प्रशासन का नशे के खिलाफ सहयोग करेगा थानाध्यक्ष जहांगीर ने कहा कि मोहल्ले में या गांव में यदि कोई नशे का आदि हो या कारोबार करता हो तो उसके बारे में तुरंत सूचना दें सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा ताकि समय रहते हुए समाज में फैलती जा रही ऐसी की कुरीतियों को रोका जा सके। स्वागत करने वालों में अजय प्रधान कलियर मंडल अध्यक्ष भाजपा शहजाद अली मेडिकल एसोसिएशन अध्यक्ष कलियर, सचिन सैनी अध्यक्ष युवा मोर्चा ,अनिल पाल सहकारी समिति अध्यक्ष मेहवड़ अंकित सैनी,बसंत सैनी मंडल महामंत्री, मेहताब त्यागी अध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा कलियर शामिल रहे।

More Stories
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी
आजाद समाज पार्टी के मंडल महासचिव के कैंप कार्यालय खाताखेड़ी में आयोजित हुआ शिविर,आंखों की जांच के साथ दवाइयां भी कराई गई उपलब्..