Tahelka news

www.tahelkanews.com

एस,सी, समाज की बेटी को राज्यपाल ने दिया अवार्ड उत्तराखंड की युवा महिला वैज्ञानिको में आया प्रथम स्थान

 

लियाक़त कुरैशी
रूडकी:- मेहनत और लगन जाति धर्म नहीं देखती वह इंसान को उसकी मंजिल तक पहुंचा देती है उत्तराखंड की 6 महिला वैज्ञानिकों में रुड़की के नन्हेड़ा अनंरपुर निवासी मुकेश पाटिल की पुत्री अंजलि पाटिल का (युवा महिला वैज्ञानिक कांक्लेव वर्ष 2022 -23) आयोजन में प्रथम स्थान लेने पर उत्तराखंड के राज्यपाल ने अवार्ड देकर सम्मानित किया।
बताते चलें कि उत्तराखंड विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान केंद्र (युसर्क) की ओर से आयोजित किए गए वर्ष 2022- 23 युवा महिला वैज्ञानिकों के सम्मान समारोह को राज्यपाल(उत्तराखंड) गुरमीत सिंह ने कहा कि महिलाएं विज्ञान के क्षेत्र में अत्यधिक योगदान दे रही हैं वैज्ञानिक विषय पर भी महिलाएं अनुकरणीय कार्य कर रही हैं महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए उन्हें प्रत्येक क्षेत्र में बराबर भागीदारी प्रदान करने की अत्यधिक आवश्यकता है युवा महिला वैज्ञानिक कांक्लेव वर्ष 2022-23 के हुए आयोजन में राज्यपाल (उत्तराखंड)ने युवा महिला वैज्ञानिक अंजलि पाटिल को प्रथम स्थान पाने पर प्रशस्ति पत्र एवं 11हजार रुक चेक देकर सम्मानित किया इस अवसर पर उन्होंने कहा की महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार की दिशा में आ रही कठिनाइयों को विज्ञान एवं तकनीक के माध्यम से दूर करने का प्रयास कर रही है अंजली पाटील रुड़की ब्लॉक के नन्हेड़ा अनंतपुर निवासी मुकेश पाटिल की पुत्री है मुकेश पाटिल लक्ष्मी शुगर मिल इकबालपुर में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत है अंजलि पाटिल की माताजी सुमन प्रभा प आंगनवाड़ी कार्यकत्री है जिन्होंने अपनी पुत्री को आगे बढ़ाने में उनका हौसला बढ़ाया मुकेश पाटिल माता पिता के हौसले से ही अंजलि पाटिल ने आज वैज्ञानिक खोज में प्रथम स्थान प्राप्त किया है युवा महिला वैज्ञानिक अंजलि पाटिल इससे पहलेCSIR,NET, JRF ,ICAR,NET,
GATE,IIT,JAA,NII jormen assitant profesar tulas institute dehradun, research public various -11
best presentation speaker award in IVC A BSR -2021 भी बहुत उपलब्धियां प्राप्त हो चुकी है
अंजली पाटील ने प्रारंभिक शिक्षा सेंट जॉन्स रुड़की से शुरू की जहां पर अंजलि पाटिल ने कक्षा 1 से लेकर 5 तक शिक्षा कक्षा 6 से 12 तक आर्य कन्या इंटर कॉलेज रुड़की से प्राप्त प्राप्त की बीएससी कन्हैया लाल रूडकी से एमएससी श्री गुरु रामराय देहरादून प्राप्त की अंजलि पाटिल की बढ़ती उपलब्धियों को देखकर पूरे गांव समाज और क्षेत्र में खुशी दिखाई दे रही है

%d bloggers like this: