रुड़की,, 4 फरवरी को सलियर चेकपोस्ट स्थित एक रिसोर्ट में मशहूर डांसर सपना चौधरी के होने वाले कार्यक्रम से सलियर के ग्रामीण अत्यधिक नाराज दिखाई दिए ग्रामीणों ने मीडिया के सामने बताया कि जिस जगह सपना चौधरी का कार्यक्रम है वहां पर ट्रैफिक की आवाजाही अत्यधिक है कोई दुर्घटना भी हो सकती है
मोहसिन अली मुनीर आलम आदि ग्रामीणों ने यह भी कहा कि आसपास ग्रामीण क्षेत्र लगा हुआ है लेकिन कुछ ग्रामीणों को कानून की जानकारी नहीं है जो प्रसिद्ध डांसर सपना के कार्यक्रम में जरूर आएंगे उन्होंने यह भी बताया सपना चौधरी के कार्यक्रम की एंट्री फीस अत्यधिक होने के कारण ग्रामीण नहीं दे पाएंगे और एक झगड़े का अंदेशा बन सकता है ग्रामीणों ने कहा सलियर चेकपोस्ट के आसपास पहले भी हाईवे पर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं और इस तरह पहले भी वाद विवाद बढ़ चुके हैं उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर मशहूर डांसर सपना चौधरी के कार्यक्रम को यहां से कैंसिल कराने की मांग की है।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी