देहरादून..देहरादून के सेलाकुई में सौतेले पिता पर नाबालिग बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि वह बीते तीन साल से बेटी के साथ संबंध बना रहा था। मां की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
अमर उजाला की रिपोर्ट के अनुसार आरोपी मूल रूप से सहारनपुर, यूपी का रहने वाला है और सेलाकुई क्षेत्र में परिवार के साथ किराये पर रह रहा है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने कहा कि जुलाई 2020 से पति उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है।
पहले डर और समाज के कारण पुलिस से कोई शिकायत नहीं की। तब पति ने भी माफी मांगी लेकिन उसकी आदत में सुधार नहीं हुआ। पति अक्सर नशे में घर आता था और बेटी के साथ जबरन संबंध बनाता था।
विरोध करने पर वह उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप लगाया कि वह उनके साथ कोई बड़ी घटना कर सकता है। थानाध्यक्ष सेलाकुई मोहन सिंह ने बताया कि जांच महिला दारोगा आरती कलूड़ा को सौंपी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया राज गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए वि भेजा गया है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन