Tahelka news

www.tahelkanews.com

27 मई बलिदान दिवस पर 1857 के क्रांतिकारी शहीदों को श्रंधांजलि देने पहुंचेंगे मुख्यमंत्री धामी

Spread the love

1857 क्रांति के बलिदानी शहीद उमराव सिंह व उनके पिता शहीद फतेह सिंह को 27 मई शहीदी दिवस पर ग्राम मानकपुर आदमपुर में श्रंद्धाजलि देने आएंगे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ।

समाचार: 1857 क्रांति के बलिदानी पिता- पुत्र शहीद उमराव सिंह व शहीद फतेह सिंह का बलिदान दिवस 27 मई को प्रत्येक वर्ष उनके पैतृक ग्राम मानकपुर आदमपुर में मनाया जाता हैं, इस बार खास बात यह हैं कि शहीदों के बलिदान दिवस यानी 27 मई को प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी श्रंद्धाजलि सभा मे शिरकत करेंगे,  शनिवार को शहीद उमराव सिंह स्मारक समिति की बैठक में उपस्थित कार्यक्रम के आयोजक जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कार्यक्रम की जानकारी दी उन्होंने बताया कि 27 मई को श्रंद्धाजलि सभा मे मुख्यमंत्री 03 बजे कार्यक्रम में पहुंचेंगे जो कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे वही उनके साथ हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत गौतम,प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट, प्रदेश संगठन मंत्री अजय सिंह, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, कल्पना सैनी, एवं विधायक गण जिला अध्यक्ष भाजपा शोभाराम प्रजापति, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी उपस्थित रहेंगे, बैठक में उपस्थित अशोक चौधरी ने कहा कि मानकपुर वासी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाये क्षेत्र में कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया जाए समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम के सम्बंध में सुझाव दिए गए व विस्तार से चर्चा की गई बैठक का संचालन एडवोकेट अनुभव चौधरी ने किया व अध्यक्षता राहुल एडवोकेट ने की इस अवसर पर जयपाल सिंह, रामबीर सिंह,प्रवेश कुमार,मकर सिंह,मोहित कुमार, पंकज कुमार,रितिक कुमार,भुरू प्रधान,संदीप ठेकेदार,पप्पन प्रधान, नितिन कुमार, सचिन कुमार,रुचिन कुमार, मोनू कुमार, बालकिशन पंडित, अशोक आर्य,अंकित सैनी,विपिन कुमार,रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।

About The Author

You may have missed