झबरेड़ा थाना क्षेत्र के अकबरपुर झोझा गांव में गौवंश संरक्षण स्क्वायड की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर गन्ने के खेत में छापा मारकर एक गौवंश को जिंदा बचा लिया है इस गन्ने के खेत में चार लोग मिलकर गौकशी की तैयारी कर रहे थे लेकिन टीम ने पहले ही पहुंचकर गौवंश को जिंदा बचा लिया है और मौके से बुक्कनपुर गांव निवासी मुरसलीन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि तीन व्यक्ति फरार होने में कामयाब हो गए पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है
बता दें कि गौवंश संरक्षण स्क्वायड टीम के प्रभारी आशीष कुमार के नेतृत्व में टीम के द्वारा गौकशी के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी के चलते आशीष कुमार को बीती रात सूचना मिली थी की अकबरपुर झोझा गांव में गन्ने के खेत में कुछ लोगों के द्वारा गौकशी की तैयारी की जा रही है और अगर समय पर पहुंचा जाए तो गौवंश को जिंदा बचाया जा सकता है सूचना मिलते ही आशीष कुमार ने पुलिस से संपर्क किया जिसके बाद गन्ने के खेत में छापा मारकर एक गौवंश को जिंदा बचा लिया गया है और मौके से बुक्कनपुर गांव निवासी मुरसलीन नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है हालांकि बुक्कनपुर गांव निवासी साकू अकबरपुर झोझा गांव निवासी रुस्तम और लाठरदेवा शेख गांव निवासी फैजान फरार होने में कामयाब हो गए हैं टीम ने मौके से गौकशी के उपकरण भी बरामद कर लिए हैं और सभी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”