(मौहम्मद नाज़िम)
कलियर,विधानसभा 30 पिरान कलियर तहसील रुड़की के ग्राम धनौरा के शहीद सोनित कुमार सैनी जो कि आसाम के गुवाहाटी में 11 अक्टूबर को शहीद हो गए थे। जिनको राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार में विदाई देते हुए ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विधानसभा पिरान कलियर से पूर्व भाजपा प्रत्याशी रहे मुनीश सैनी ने शहीद सोनित कुमार सैनी को श्रद्धांजलि अर्पित की थी। वहीं उन्होंने शहीद की प्रतिमा का अनावरण करने के लिए 31 हज़ार रुपये का योगदान देने की घोषणा भी की थी। तो इसी क्रम में यह धनराशि उन्होंने आज संस्थान के ट्रस्ट के चेक के माध्यम से शहीद सोनित कुमार सैनी के परिवार को भेंट की है। इस दौरान उन्होंने कहा कि बलिदान को सच्चद श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके पद चिन्हों पर चलकर मातृभूमि की सेवा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करेंगे। वहीं उन्होंने कहा कि शहीद की शहादत को स्वर्णिम अक्षरों में अंकित किया गया है। वहीं इस महान योगदान से शहीद के पिता ने ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुनीश सैनी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि हम इस योगदान के लिए उनका आभार प्रकट करते हैं। वहीं इस अवसर पर परिवार के सभी सदस्य एवं ग्राम प्रधान भी मौजूद रहे। उन्होंने भाजपा नेता मुनीश सैनी का आभार प्रकट किया। वहीं इस योगदान से शहीद के परिवार में खुशी का माहौल बना हुआ है और यह गांव के लिए एक गर्व की बात है। शहीद सोनित कुमार सैनी की प्रतिमा के अनावरण का कार्य शुरू कर दिया गया है लगभग तीन-चार माह में प्रतिमा बनकर तैयार हो जाएगी जिसको गांव के चौराहे पर स्थापित किया जाएगा ऐसी आशा जताई गई है!

More Stories
सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करें: वक्ता..जयंती पर सरदार पटेल विचार मंच ने प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान