Tahelka news

www.tahelkanews.com

भारत नगर के पीड़ित व्यापारियों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।जनता के साथ अन्याय नहीं होने देंगे,, राजेंद्र चौधरी

भारत नगर के पीड़ित व्यापारियों से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल।

रुड़की,,निगम प्रशासन के द्वारा भारत नगर रामपुर रोड पर पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था जिसमें निगम ने 21 दुकानों को अवैध बताते हुए ध्वस्त किया था। इसके साथ ही कुछ मकानों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही करने की बात कही थी। वही दुकानों के ध्वस्त होने के बाद व्यापारियों ने निगम अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाया था। जिसमें आज कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित भारत नगर वासियों से मिला। जहां एक ओर व्यापारी दुकान टूटने से आहत हैं वहीं दूसरी ओर भारत नगर वासी अपने मकानों को लेकर भी चिंतित है। इस दौरान कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी एडवोकेट ने कहा कि जो दुकानें को तोड़ी गई है या न्यायालय के आदेश पर नहीं तोड़ी गई है। कहा  की  कांग्रेस पार्टी सदा जनता की हित में कार्य करती है हम पीड़ितों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हे।उन्होंने कहा कि लगभग 30 सालों से भारत नगर वासी निगम को हाउस टैक्स दे रहे हैं वाटर टैक्स दे रहे हैं। फिर उन्हें रातों रात कैसे उजाड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि यहां के वासियों के पास बैनामा है उन्होंने स्टांप दिया स्टांप सरकार को मिला हाउस टैक्स नगर निगम को मिला एकदम से उनकी रोजी-रोटी छीन ली गई यह बिल्कुल इनकी तानाशाही है। वहीं उन्होंने कहा कि बिना न्यायालय के आदेश के नगर निगम यदि कोई कार्यवाही करता है तो हम उनके साथ आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। वहीं क्षेत्रीय पार्षद जावेद आलम ने कहा कि निगम अधिकारियों ने जबरदस्ती करते हुए इन दुकानों को तोड़ा है। हमने उनसे न्यायालय के आदेश मांगे तो उन्होंने कहा कि हम यहां के मालिक हैं हम तोड़ रहे हैं। वहीं पीड़ितों के अधिवक्ता नईम अहमद सिद्दीकी ने कहा कि भारत नगर वासियों को निगम की ओर से नोटिस दिया गया था जिसके विरोध में वह माननीय न्यायालय गए थे। और माननीय न्यायालय में दोनों पक्षों को लेकर 26 तारीख लगी हुई थी। जिस पर पीड़ितों की ओर से निगम अधिकारियों से निवेदन किया गया था कि हमें 26 तारीख तक का समय दे दीजिए। परंतु उन्होंने तानाशाही दिखाते हुए बिना न्यायालय के आदेश के उन दुकानों को ध्वस्त किया है। उन्होंने कहा कि जो प्रशासन का रवैया इस मामले में रहा है वह बड़ा ही आक्रामक और पक्षपातपूर्ण रहा। वहीं पीड़ितों का कहना है कि माननीय न्यायालय में मामला विचाराधीन होने के कारण हमने कई बार निगम और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई क्योंकि हमारी 26 तारीख उसमें लगी हुई थी। परंतु उन्होंने हिटलर शाही दिखाते हुए यह कार्रवाई की है। और उन्होंने हिटलर शाही दिखाते हुए सभी गरीब लोगों को जमींदोज किया है। हम सभी ने अपनी अपनी भूमि खरीद रखी है सभी के पास बैनामे हैं। हम माननीय न्यायालय का सम्मान करते हैं और जो भी न्यायालय का फैसला है वह सर्वमान्य है। परंतु निगम अधिकारियों ने हमारी एक नहीं सुनी और हिटलर शाही दिखाते हुए सभी दुकानों को जमींदोज किया गया है। और हम मांग करते हैं कि जब तक माननीय न्यायालय का कोई आदेश नहीं आता तब तक कोई कार्यवाही ना की जाए। वही इस मौके पर भारत नगर वासियों के साथ क्षेत्रीय पार्षद जावेद आलम एवं कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल में महानगर अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र चौधरी, प्रदेश सचिव हेमेंद्र चौधरी, रुड़की ब्लॉक अध्यक्ष नीरज सैनी, प्रदेश सचिव हाजी नौशाद अली, कांग्रेसी नेता सुधीर कुमार, मीडिया प्रभारी भूपेंद्र दीवान, एडवोकेट नईम सिद्दीकी, सुभाष चौधरी, गौरव प्रधान, पंकज सिंघल, अजय चौधरी, रईस अहमद, नूर आलम, शराफत अली, महा सचिव संगठन जगदेव सिंह सेखों मुख्य रूप से उपस्थित रहे!

%d bloggers like this: