Tahelka news

www.tahelkanews.com

देव भूमि प्रेस क्लब भगवानपुर ने मनाया पत्रकारिता दिवस,शीघ्र बनेगा भगवानपुर में मीडिया कार्यालय. सुबोध राकेश

Spread the love

देव भूमि प्रेस क्लब भगवानपुर ने मनाया पत्रकारिता दिवस,प्रतिवर्ष करना चाहिए हमे मीडिया को सम्मानित,,शीघ्र बनेगा भगवानपुर में मीडिया कार्यालय. सुबोध राकेश

भगवानपुर..भगवानपुर के एक प्रसिद्ध होटल में देवभूमि प्रेस क्लब ने पत्रकारिता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया प्रेस क्लब अध्यक्ष सुदेशकांत शर्मा वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह व क्लब के सभी सदस्यों ने कार्यक्रम में आए अतिथियों का गर्मजोशी के साथ फूलमालाओं से स्वागत किया कार्यकम का संचालन वरिष्ट पत्रकार संजयपाल ने किया पत्रकारिता दिवस कार्यक्रम में पहुंचे झबरेड़ा से पत्रकार अनिल त्यागी, व लियाकत कुरेशी का अतिथियों ने सबसे पहले बुके देकर सम्मान किया, कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार खानपुर विधायक उमेश शर्मा ने पत्रकारिता के इतिहास को विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने कहा कि सच्चा पत्रकार अपनी लेखनी के माध्यम से सरकार को भी पलट सकता है  यदि कलम सच लिखने की ताकत रखता हो तो गुंडाराज भी खत्म कर सकता है कार्यक्रम में ♦ उपजिलाधिकारी भगवानपुर आशीष मिश्रा,भगवानपुर विधायक ममता राकेश, भगवानपुर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुबोध राकेश,पूर्व विधायक झबरेड़ा देशराज कर्नवाल,भाजपा जिला अध्यक्ष सोभाराम प्रजापति,किसान नेता सुभाष नंबरदार,शिक्षाविद डॉ जिशान अली,सभी अतिथियों ने पत्रकार बंधुओ के ,मीडिया क्लब ,के बारे में विचार विमर्श करने की बात कही,विधायक ममता राकेश ने कहा की हमने विधान सभा के अंदर मीडिया संबंधित आवाज उठाई ,सुबोध राकेश ने कहा की नगर पंचायत अध्यक्ष ने अपने बोर्ड के अंदर मीडिया कार्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव पास कर दिया हे,साथ ही उन्होंने कहा की प्रत्येक वर्ष पत्रकारिता दिवस पर जन प्रतिनिधियों को पत्रकारों का सम्मान करना चाहिए। डा,जिशान अली ने कहा की यदि आप सच्चाई का रास्ता पर कायम रहोगे तो अनेकों दुश्मन बन जाएंगे लेकिन वो ही आदमी एक दिन आपसे मदद मांगेगे पूर्व विधायक देशराज करणवाल ने कहा की में मीडिया क्लब भगवानपुर के साथ बैठक कर शीघ्र सरकार से पत्रकारों के हित के लिए बात करूंगा और भगवानपुर में एक मीडिया कार्यालय का निर्माण हो तत्पर रहूंगा पत्रकार व प्रधानाचार्य संजय गर्ग ने पत्रकारिता के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।भाजपा जिला अध्यक्ष सोभाराम प्रजापति ने सभी मीडिया क्लब को आश्वासन दिया की हमारी सरकार पत्रकार बंधुओ के लिए अग्रसर है

किसान नेता पत्रकारों के हितेषी सुभाष नंबरदार ने सभी पत्रकार बंधुओ को सच्चाई की लेखनी का कलम देकर सम्मान किया।कार्यक्रम में विजेंद्र सैनी राजेश सैनी ,राजकुमार चौधरी, जितेंद्र सैनी, राहुल चौहान ,राव तौसीफ ,आशु मलिक, रजनीश सहगल, प्रीति अग्रवाल, कुकु पंडित आदि सैकड़ों पत्रकार मौजूद रहे।..

About The Author

You may have missed