Tahelka news

www.tahelkanews.com

गंगा में मेडल प्रवाहित करने पहुंचे पहलवानों को किसान नेता नरेश टिकैत ने रोका सरकार को दिया अल्टीमेट

Spread the love

हरिद्वार: 30 मई साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित कई आंदोलनकारी पहलवानों ने भारतीय किसान यूनियन के प्रमुख और बालियान खाप के प्रमुख नरेश टिकैत को अपने मेडल सौंपे, जो उन्हें गंगा में मेडल बहाने से रोकने के लिए हरिद्वार के हर की पौड़ी पहुंचे थे।

आनदोलनकारी पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, सिंह की गिरफ्तारी की मांग पूरी न किए जाने के विरोध में वे अपने मेडल गंगा में प्रवाहित करने के लिए हरिद्वार पहुंचे।

आपको बताते चलें कि पहलवानों के साथ टिकैत ने अब सरकार को उनकी मांगें पूरी करने के लिए पांच दिन का समय दिया है, जिसमें विफल रहने पर पहलवान अपने मेडल गंगा में डुबाने के अपने फैसले पर आगे बढ़ेंगे।

हर की पैड़ी पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक मेडल लेकर पहुंचे पहलवानों का मार्मिक विरोध प्रदर्शन देखा।

दिल्ली में जंतर मंतर के पास रविवार को सड़क पर घसीटे जाने के बाद आठ घंटे हिरासत में रखे जाने और धरना स्थल पर टंगे तिरपाल, चटाई, बिस्तर सहित सारा सामान हटा लिए जाने के कारण भावुक दिख रहीं साक्षी, विनेश और विनेश की चचेरी बहन संगीता को उनके पतियों ने सांत्वना दी. उनके कई समर्थकों ने घाट पर सुरक्षा घेरा बना लिया।

इससे पहले, हर की पैड़ी पहुंचने के बाद पहलवान लगभग 20 मिनट तक मौन खड़े रहे, इसके बाद वे हाथों में मेडल लेकर गंगा के तट पर बैठ गए, उस समय उनके हाव-भाव गहन व्यथा को दर्शा रहे थे।

इस दौरान पहलवानों ने यह भी घोषणा की है कि मेडल विसर्जन के बाद वे दिल्ली जाकर इंडिया गेट पर भूख हड़ताल/आमरण अनशन करेंगी, लेकिन दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने कहा कि उन्हें राष्ट्रीय स्मारक पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एक पुलिस सूत्र ने कहा, अभी तक पहलवानों से कोई औपचारिक अनुरोध प्राप्त नहीं हुआ है, किसी भी प्रदर्शन के लिए आगे बढ़ने से पहले पहलवानों को संबंधित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) को एक लिखित अनुरोध पत्र देने के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा, उनके अनुरोध के बारे में स्थापित दिशानिर्देशों और प्रक्रियाओं के आधार पर निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार इंडिया गेट एक विरोध स्थल नहीं है और पुलिस पहलवानों को वहां विरोध करने की अनुमति नहीं देगी. हम विरोध के लिए रामलीला मैदान और बुराड़ी सहित वैकल्पिक स्थल का सुझाव देंगे।

 

 

देहरादून

कैबिनेट बैठक हुई खत्म,मुख्य सचिव एस एस संधू कर रहे ब्रीफिंग,

आज कैबिनेट में आए है 13 विषय,

1- राज्य निर्वाचन आयोग नियमांवाली में हुआ संशोधन,राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति अब 5 साल, और उम्र 68 तक बढ़ाई गई

,2- जिला विकास प्राधिकरण से जुड़ा विषय,पदों को सृजित को लेकर को लेकर बड़ा निर्णय,उड़ा सभी जिलों में स्टाफ की नियुक्ति करेगा,

पूर्व में आउटसोर्स से कर्मचारी रखने का हुआ था निर्णय,रेरा को लेकर निर्णय,

नियमावली में हुआ संशोधन,

4-
आवास विभाग से

नवीन चकराता टाउनशिप को लेकर सीएम की घोषणा पर निर्णय,

इस योजना में 40 गांव और जोड़े गए,

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अंतर्गत आएगा ये टाउन शिप बनाई जाएगी

5
पर्यटन विभाग में 37 पद और सृजित किए गए,

12 पद जिला मुखालयो में बढ़ाए गए,

25 पद जिलों में फील्ड ऑफिसर के बनेंगे,

6
केदारनाथ क्षेत्र में 4 चिंतन शिविर बनाए जायेंगे,

7
राजस्व विभाग में संग्रह अमीन की सेवा नियमावली में हुआ संशोधन,

सेवा नियमावली 2019 में हुआ संशोधन,

8
उच्च शिक्षा से जुड़ा विषय,

उच्च शिक्षा में मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा छात्र योजना को मिली स्वीकृति,

हर वर्ष टॉप 3 मे रहने वाले छात्रों को मासिक छात्रवृति मिलेगी,

9
खनन विभाग से जुड़ा विषय,

नियमावली में संशोधन हुआ,

खनन पट्टों की जांच के नियमो में हुआ संशोधन,

10
नैनीताल हाईकोर्ट को हल्द्वानी शिफ्ट करने की मिली केंद्र से मंजूरी,

हल्द्वानी में गोलापार वन विभाग की भूमि पर हाईकोर्ट होगा शिफ्ट,

26.08 हेक्टेयर भूमि ट्रांसफर की गई,

About The Author

You may have missed