Tahelka news

www.tahelkanews.com

पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा अपराधी,6 धडी अनाज बरामद बिना सत्यापन के रहने वाले बाहरी व्यक्तियों पर होगी कड़ी कार्यवाही,,थाना अध्यक्ष

Spread the love

पुलिस ने चंद घंटों में धर दबोचा अपराधी,6 धडी अनाज बरामद

झबरेड़ा,, झबरेड़ा पुलिस ने करीब 6धडी अनाज चुराने वाले अपराधी को चद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष झबरेड़ा धर्मेंद्र राठी ने बताया की विनायक निवासी बेहेदेकी ने तहरीर देकर बताया की अज्ञात चोर 6धडी अनाज से भरा कट्टा चुराकर ले गया झबरेड़ा पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर छानबीन शुरू कर दी जांच पड़ताल में पता लगा कि अजीत पुत्र कालूराम निवासी पावटी ने ग्राम बेहेडकी से 6 धडी गेहूं से भरा अनाज का कट्टा चोरी किया था पुलिस ने माल सहित चोर को उसके ठिकाने से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेस कर दिया। पुलिस टीम में शामिल पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार,कांस्टेबल,भीम सिंह रहे।

वही दूसरी ओर झबरेड़ा पुलिस ने रेलवे लाइन के पास घूम रहे संधिग्द युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है झबरेड़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र में रह रहे बाहरी वायक्ति की जांच पड़ताल की पुलिस ने बिना सत्यापन के थाना क्षेत्र में रह रहे कुछ व्यक्तियों के 10,000 से लेकर ₹20000 तक का जुर्माना लगाया । थानाध्यक्ष धर्मेंद्र राठी ने बताया यदि कोई बाहरी व्यक्ति बिना सत्यापन के रहते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

You may have missed