रुड़की।राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में नगर निगम परिसर में पौधारोपण किया।पौधारोपण के दौरान उन्होंने पेड़ पौधों के महत्व को बताते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्ष लगाए जाने चाहिए।उन्होंने कहा कि वृक्ष बिना किसी भेदभाव के सभी को शुद्ध वायु प्रदान करते हैं और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में भी वृक्षों की बड़ी भूमिका है,इससे पूर्व नगर निगम पहुंचने पर राज्य सूचना आयुक्त योगेश भट्ट का मेयर गौरव गोयल द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता व संजय कुमार,राजीव भटनागर,अविनाश त्यागी,तुषार गोयल,विनीत बिंदास व सुनील राणा आदि मौजूद रहे।

More Stories
काशीपुर में विकास कार्यों की समीक्षा, शरदकालीन गन्ना बुवाई को लेकर दिए निर्देश
जीआरपी रुड़की की बड़ी कार्रवाई, तीन साल से फरार वारंटी गिरफ्तार
मिशन 2027: भगवानपुर सीट पर भाजपा में सुशील पैंगोवाल का नाम सुर्खियों में, टिकट के लिए दावेदारों की बढ़ी हलचल