उमेश कुमार के विपक्षियों को बड़ा झटका –
उत्तराखंड के उच्च न्यायालय से बड़ी खबर सामने आई है। खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार शर्मा के निर्वाचन को चुनौती देने वाली दो याचिकाओं को उच्च न्यायालय उत्तराखंड ने खारिज कर दिया। उमेश कुमार के खिलाफ दाबकी के प्रधान वीरेंद्र एवं जनता कैबिनेट पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष भावना पांडे के द्वारा संयुक्त रूप से उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की गई थी जिसमें उनके निर्वाचन संबंधित पत्रों को चुनौती दी गई थी माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा दोनों याचिकाओं को सुनने के उपरांत सिरे से खारिज कर दिया बता दें कि प्रधान वीरेंद्र कुमार के द्वारा सबसे पहले उमेश कुमार के निर्वाचन को चुनौती दी गई थी जिसके बाद भावना भावना पांडे के द्वारा भी ऐसी ही एक याचिका को उमेश कुमार के खिलाफ उच्च न्यायलय में दाखिल किया गया था दोनों ही मामलों में नैनीताल हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद दोनों याचिकाओं को खारिज कर दिया जिसमे विधायक उमेश कुमार की बड़ी जीत हुई है वही इन दोनों खेमो को बड़ा झटका लगा है ।

More Stories
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..
झबरेड़ा में नई पहल.. नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने घर घर भिजवाए डस्टबीम,, गंदगी से पूरी तरह मिलेगा छुटकारा