झबरेड़ा,, विधानसभा झबरेड़ा में पडने वाले ग्राम सलियर की विभिन्न सड़कों का विधायक वीरेंद्र जाति ने उद्घाटन किया ग्रामीणों ने विधायक का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया ग्रामीणों का कहना है पिछले कई दशक से ग्राम सालियर की सड़के बदहाली का रूप ले रही थी जिन पर ग्रामीणों को चलना दुश्वार हो रहा था। अब जाकर बदहाल सड़कों से निजात मिल गई है ग्रामीणों का कहना है 26 लाख रु की लागत से बनी सड़कों का झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने आज उद्घाटन किया है
इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक जिंदाबाद कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद के दौरान नारे भी लगाए झबरेड़ा विधायक ने पत्रकारों को बताया मेरी पहली प्राथमिकता हर गांव में रास्तों को दुरुस्त करने की है हमने जो चुनाव के दौरान जनता से वादे किए थे उनको निरंतर पूरा किया जा रहा है सलियर के अंदर आज से पहले भाजपा से विधायक रहे देशराज ने एक रोड़ी भी नहीं लगाई उन्होंने कहा निकट भविष्य में टूटी फूटी सड़को को चिन्हित कर जहां भी सड़कों का उत्थान होना है उनको शीघ्र बनाया जाएगा उन्होंने यह भी कहा विकास कार्यों को लेकर हम क्रमबद्ध है कहा की भाजपा सरकार हरिद्वार वाशियो के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है स्पेशल कंपोनेंट प्रोजेक्ट के तहत आने वाले बजट को हरिद्वार वासियों को नहीं दे रही है हमारा प्रयास कर गांव में बदहाल पड़ी सड़कों को चिन्हित कर नवीन सड़क बनाने का रहेगा। मुजस्सिम प्रधान ने कहा की झबरेडा विधायक वीरेंद्र जाति के प्रयास से विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हे कहा की सत्ता में रहते हुए झबरेड़ा के पूर्व भाजपा विधायक गांव के अंदर नाम के बराबर विकास नहीं करा पाए। उद्घाटन के मौके पर , मो कुरबान
मो पठान, फिरोज साबरी,गुलशेर, गुलफाम आदि सेकडो ग्रामीण मौजूद रहे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में