भगवानपुर ..बीती रात्रि 10:00 बजे के बाद भगवानपुर स्थित मक्खनपुर में बंद पड़े क्लीनिक पर चोरों ने मौका देखकर धावा बोल दिया ताला तोड़कर दो गल्लो से हजारो रुपए की नगदी चुराने में कामयाब रहे।

तहरीर देते हुए क्लीनिक स्वामी डॉ सतीश सैनी ने बताया कि जब मैं सुबह करीब 9:15 अपने क्लीनिक पर पहुंचा तो बाहर का ताला टूटा हुआ पड़ा था अंदर जाकर देखा तो वहां पर अलग-अलग दो गलो से करीब ₹16000 चोर उठाकर ले गए हैं पीड़ित सतीश सैनी ने तत्काल थाना प्रभारी के नंबर पर फोन करके चोरी की बाबत अवगत कराया लेकिन दो घंटे तक भी पुलिस घटना स्थल पर नही पहुंच पाई थी बाद में थाने पहुंचकर तहरीर दी। तब जाकर पुलिस ने मक्खनपुर स्थित क्लीनिक पर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी भगवानपुर राजीव रौथान का कहना है की शीघ्र चोरों गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”