कलियर,,कलियर शरीफ के ग्राम मेवड़ कला में बीते 3 दिनों से बिजली गुम हो गई थी जिससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था ऊपर से बारिश ने चारों ओर हाहाकार मचा रखा है दूसरी ओर मेवड़ कला के अंदर बिजली गुम होने से मच्छरों ने ग्रामीणों का जीना दुश्वार कर दिया था ग्राम मेवड़ा कला के युवा नेता नदीम मलिक का कहना है
कि हमने बिजली अधिकारियों को इस संबंध में फोन से अवगत कराने कोसिस की तो उन्होंने अपना फोन बंद कर लिया लेकिन हम हार नहीं माने हमें लगातार बिजली अधिकारियों के चक्कर काटने पड़े तब जाकर बिजली अधिकारियों ने मेवड़ कला की बिजली को सुचारू किया और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। युवा नेता नदीम मलिक के इस साहसिक कार्य से सभी ग्रामीण भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं ग्रामीणों का कहना है वर्तमान में नदीम मलिक ने अधिकारियों के पास लगातार जाकर बिजली को सुचारू कराया। ग्रामीणों का कहना है कि नदीम मलिक सुख दुख में ग्रामीणों के साथ खड़े रहते हैं

More Stories
भारत को जानो अखिल भारतीय लिखित परीक्षा 31 अगस्त को
अनुकृति गौसाई रावत को प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर सभी शर्मा ने दी शुभकामनाएँ
झबरेड़ा में फॉगिंग और कीटनाशक छिड़काव अभियान, चेयरमैन किरण चौधरी ने संभाली कमान