इमरान देशभक्त
रुड़की।गत दिनों से हो रही भारी वर्षा के कारण नगर वासियों को जलभराव की समस्या का सामना करने के चलते मेयर गौरव गोयल ने विभिन्न जलभराव वाले स्थानों पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और समस्या का तत्काल निराकरण किए जाने का आश्वासन दिया।ईदगाह रोड,रामपुर चुंगी पर भारी वर्षा से जलभराव की समस्या की स्थिति गंभीर बनी हुई है।स्थानीय लोगों द्वारा मेयर गौरव गोयल को बताया गया कि यहां पर नाली पूरी तरह से अटी पड़ी हैं,जिस कारण से वर्षा का पानी आ गया नहीं जा पा रहा है।सड़क पर जमा होने के चलते यह पानी लोगों की दुकानों एवं घरों में प्रवेश कर रहा है,इससे यहां के निवासियों को बड़ी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि नाले की तत्काल सफाई कराई जाए तथा इसका चौड़ा किया जाए,जिसपर मेयर गौरव गोयल ने इस नालों की तुरंत सफाई करने तथा वर्षा के पानी की निकासी कराने के लिए निगम कर्मचारियों को निर्देशित किया,जिस पर तत्काल प्रभाव से निगम के सफाई कर्मियों द्वारा नाले की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में