रुड़की।नगर निगम के महापौर पद से इस्तीफा देने से पूर्व गौरव गोयल ने नगर निगम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया।सम्मानित करते हुए उन्होंने कहा कि निगम के सभी कर्मचारियों/अधिकारियों का उन्हें पूर्ण सहयोग रहा।
सभी के सहयोग से मिलकर उनके द्वारा नगर के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए गए कि रुड़की नगर सुंदर और स्वच्छ बने,वहीं उन्होंने कहा कि नगर की जनता द्वारा दिए गए अपार स्नेह के लिए वह हमेशा उनके ऋणी रहेंगे।इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रशांत कुमार,सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता व संजय कुमार,बाबू अब्दुल कय्यूम,मोहन सिंह,लिपिक पवन सैनी,सुधीर त्यागी,राजीव भटनागर,सचिन कुमार,जेई गुरदयाल सिंह,अमित चौधरी,मनसा नेगी, मृदुल कुमार,श्रुति,प्रदीप कुमार,विजेंदर सिंह, आयुष शर्मा,मोहम्मद अजहर,सफदर अली,मोहम्मद मुआज व सूरज पांडे को शाल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह