रुड़की।पुरानी तहसील स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर-14 में स्कूली बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की गई।पूर्व मेयर गौरव गोयल ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ विद्यालय में सैकड़ों बच्चों को कापियां,पेंसिल बॉक्स एवं बस्ते आदि वितरित किए।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से जहां राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं दी जा रही है,वह तो बेहतर हैं ही,किन्तु इन विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिकतर बच्चे निर्धन परिवारों से हैं,जिन्हें अच्छी शिक्षा हासिल करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाना आवश्यक है।उनके द्वारा विगत अनेक वर्षों से लगातार इन्हें शिक्षण सामग्री का वितरण किया जाता रहा है और भविष्य में भी लगातार यह क्रम जारी रहेगा,जिससे कि बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो और बच्चे अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ें।विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा इस राजकीय विद्यालय में अनेकों वर्षों से लगातार किसी ना किसी रूप में विद्यार्थियों को सामग्री वितरित की जाती है,जिसमें पाठन सामग्री के अलावा गर्म कपड़े,जूते-जुराब एवं स्कूली ड्रेस आदि का वितरण प्रमुख है।उन्होंने कहा कि पूर्व मेयर गौरव गोयल द्वारा जिस प्रकार से नगर क्षेत्र ही नहीं,बल्कि पूरे जनपद के विद्यालयों में लंबे समय से जरूरतमंद बच्चों को प्रोत्साहित किया जाना सराहनीय है।इस अवसर पर सहायक अध्यापक श्रीमती सुनीता शर्मा,सरस्वती पुंडीर,सुरेश पाल,महेश्वर सिंह,संगीता,अनीशा,मोनिका,अनूप शर्मा,संजय धीमान,मनोज कुमार, फतेहचंद वर्मा,अमित सिंघल,बृजमोहन धीमान, जगदीश गुप्ता,सुरेंद्र धीमान आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह