झबरेडा.. बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां ने भी दम तोड दिया। घटना जनपद हरिद्वार के झबरेड़ा थाने के बेहडेकी सैदाबाद गांव की है। यहां एक महिला ने जैसे ही संदिग्ध बुखार से जूझ रहे बेटे की मौत की खबर सुनी तो सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई। कुछ ही देर में महिला ने बेटे के गम में प्राण त्याग दिए। मां और बेटे की मौत की खबर से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।
जानकारी के मुताबिक झबरेड़ा थाना क्षेत्र के बेहडेकी सैदाबाद निवासी संदीप कुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र नोम्मा सिंह परिवहन पुलिस में तैनात थे। वह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीडि़त चल रहे थे। संदीप की हालत बिगड़ते देख उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उस दौरान तो परिवार के सदस्यों ने संदीप की मां करेशनी देवी उम्र 70 वर्ष को बेटे की मौत की सूचना नहीं दी।
बुधवार को जब बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लाया गया तो मां को बेटे की मौत की जानकारी मिली। बेटे की मौत की खबर मां बर्दाश्त नहीं कर पाई और कुछ ही देर में मां ने भी प्राण त्याग दिए। परिवार में मां और बेटे की एक साथ मौत से गांव में मातम छा गया

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी