झबरेड़ा…अर्ध रात्रि में अवैध खनन कर रहे माफिया पुलिस को देखकर फरार होने में कामयाब हो गए जबकि पुलिस ने मौके पर मौजूद 4 डंपर एक जेसीबी मशीन को थाने में लाकर सीज कर दिया।
जानकारी देते हुए झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुश शर्मा ने बताया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के द्वारा अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाए जाने के लिए निर्देशित किया गया है
जिसे लेकर बीती रात्रि सूचना के अनुसार झबरेड़ा पुलिस भरतपुर,लाठरदेवा हूण में पहुंची जहां पर अवैध खनन से भरे करीब 4 डंपर एक जेसीबी मसीन को घेर लिया थाने लाकर सीज करने की कार्रवाई की जबकि खनन माफिया पुलिस को देखकर भागने में कामयाब रहा।
थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने कहा कि अवैध रूप से कार्य करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा।
पुलिस टीम में शामिल…थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा उप निरीक्षक नरेंद्र राठी, कांस्टेबल बसंत,होमगार्ड शिवकुमार शामिल रहे।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी