अशवनी गर्ग
देवबन्द:– नए विकसित भारत की विशेष उपलब्धि को एक उत्सव के रूप में मनाने के लिए G -20 के आयोजन की अनुकृति के रूप में डी.वी.जी-20 कार्यक्रम का शुभारंभ अंकुर वर्मा उप जिलाधिकारी देवबंद अशोक सिसोदिया क्षेत्र अधिकारी देवबंद व विपिन गर्ग नगर पालिका अध्यक्ष देवबंद डॉक्टर डीके जैन प्रसिद्ध चिकित्सक व स्कूल के अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता स्कूल के डायरेक्टर अनुराग सिंघल मैनेजर सुमन सिंगल प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया

इस अवसर पर स्कूल के संस्थापक हर्ष कुमार सिंघल के चित्र पर पुष्प चढ़कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। डीवीजी कार्यक्रम के लिए संपूर्ण भारत की झलक दिखाते हुए जी-20 सम्मेलन की तर्ज पर स्कूल प्रांगण को सजाया गया और महात्मा गांधी की समाधि अतुल्य भारत की झांकियां तथा प्राचीन भारतीय संस्कृतियों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर जी-20 सम्मेलन को पुनः जीवंत किया गया कार्यक्रम में विदेशी मेहमानों के आगमन स्वागत एवं भाषणों के लिए अलग-अलग एयरपोर्ट बैठक स्थल रेड कारपेट आदि वास्तविक दर्शन कर छात्रों ने आने वालों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन से हस्तप्रभ किया साथ ही संस्कृत कार्यक्रम की श्रृंखला में आयोजन के लिए भव्य मंच पर रामलीला से संबंधित नृत्य नाटिकाओं के शानदार आयोजन में नवदुर्गा श्री राम जन्म, सीता स्वयंवर ,भरत मिलाप ,सीता हरण ,रावण वध,राम राजतिलक ,आदि लीलाओं के साथ हनुमान चालीसा की आकर्षक रोमांचकारी प्रस्तुतियों के दिव्या आयोजन ने सभी को मंत्र मुगध किया। कार्यक्रम के अंत में संपूर्ण आयोजन की प्रशंसा करते हुए मुख्य अतिथि रहे अंकुर वर्मा जिलाधिकारी देवबन्द ने बच्चों की प्रशंसा की स्कूल अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता तथा प्रधानाचार्य सीमा शर्मा ने भी अपने स्कूली बच्चों के परीक्षा में और प्रतिभा की सराहना की कार्यक्रम में नगर के गणमान्य व्यक्ति व अभिभावक गण मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रयान, आराध्या, ओजस, गौरंगी ,और हिफजा ने किया

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन