रिपोर्ट..
अशवनी गर्ग देवबन्द
देवबंद..बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा विधान सभा और विधान परिषद मे महिलाओं के बारे में अश्लील और अमर्यादित बयान देने की निंदा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती पूनम कौशिक ने कहा कि नितिश कुमार के मन में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। उनके बयान से महिलाएं शर्मसार है और इससे बढ़कर महिलाओं को अपमान नही हो सकता है। प्रधान मंत्री पद का ख्वाब देखने वाले नितिश कुमार को महिलाओं के बारे में अपमानजनक ब्यान पर शर्म आनी चाहिए। नितिश कुमार का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पुरा भारत शर्मसार है। नितिश कुमार और उनके सहयोगियों को शर्म आनी चाहिए और महिलाओं के मान सम्मान और स्वाभिमान के खिलाफ बयान देने के लिए माफी मांगनी चाहिए और नितिश कुमार ने महिलाओं के प्रति अपने घटिया बयान से सारी सीमाएँ लांध दी इसलिए उनको मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए।वही दुसरी ओर अन्य महिलाओं ने भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जमकर कोसा जिसमें स्नेहा टंडन नेहा सिंगल, मंजू शर्मा आदि ने कहा किस तरह के बयान बिहार के मुख्यमंत्री के मानसिक दिवालियापन को दर्शाते हैं महिलाओं के प्रति ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति को तुरंत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए वैसे भी उनकी उम्र अब राजनीति की रही नहीं है अपने दम पर व्यक्त बिहार में मुख्यमंत्री तक नहीं बन सकते और सपने देख रहे हैं प्रधानमंत्री बनने के।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन