अशवनी गर्ग देवबन्द
देवबंद…अखिल भारतीय सनातन परिषद (धर्म ना जाती केवल सनातनी) के द्वारा हरिद्वार में राष्ट्रीय स्तर पर शपथ ग्रहण/मनोयन कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में अनेक प्रदेशों प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ मंडल एवं जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई
संतों की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने वाली संस्था अखिल भारतीय सनातन परिषद जो सनातन धर्म के प्रचार प्रसार, उत्थान के साथ साथ सनातन प्रेमियों को एकजुट कर हिंदू संस्कृति को सुरक्षित करने का कार्य कर रही है उस संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी की संस्तूती से उत्तर प्रदेश के प्रभारी महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरी जी ने नितिन गुप्ता को नियुक्ति पत्र सोपते हुए कहा कि संस्था में आपको प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्तर प्रदेश मंडल अध्यक्ष सहारनपुर मंडल के रूप में मनोनीत किया जाता है
नितिन गुप्ता ने कहा कि मैं सनातन धर्म के लिए दिए गए सभी कार्यों का निर्वहन पूर्ण लगन,ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा के साथ करूंगा एवं संस्था को विकास के पथ पर ले जाने में अपना पूर्ण योगदान दूंगा अखिल भारतीय सनातन परिषद के संस्थापक अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी द्वारा नितिन गुप्ता को आशीर्वाद स्वरुप पटका पहनाया गया
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा,आह्वान अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरुण गिरी महाराज,अखिल भारतीय सनातन परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री महंत रामरतन गिरी,उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर दिनेश चंद्र शास्त्री,महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज,गगन मित्तल और निखिल अग्रवाल मौजूद रहे

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन