अश्वनी गर्ग
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं पर दिए गए अपने बयान पर सहारनपुर जिला मंत्री विपिन भारतीय भड़क गए और मुख्यमंत्री से इस्तीफा की मांग कर डाली
देवबंद:~ बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार द्वारा विधान सभा और विधान परिषद मे महिलाओं के बारे में अश्लील और अमर्यादित बयान देने की निंदा करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता विपिन भारतीय ने कहा कि नितिश कुमार के मन में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। उनके बयान से महिलाएं शर्मसार है और इससे बढ़कर महिलाओं का अपमान नही हो सकता है। प्रधान मंत्री पद का ख्वाब देखने वाले नितिश कुमार को महिलाओं के बारे में अपमानजनक ब्यान पर शर्म आनी चाहिए। नितिश कुमार का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। इससे पुरा भारत शर्मसार है। नितिश कुमार और उनके सहयोगियों को शर्म आनी चाहिए और महिलाओं के मान सम्मान और स्वाभिमान के खिलाफ बयान देने के लिए माफी नही मिलेगी उन्होंने कहा कि केवल माफी मांगने से उनके बयान पर पर्दा नहीं डाला जा सकता उन्होंने जो बोला है वह घोर निंदनीय है उन्हें तत्काल इस्तीफा देकर सन्यास लेना चाहिए । भरतीय ने कहा नितिश कुमार ने महिलाओं के प्रति अपने घटिया बयान से सारी सीमाएँ लांध दी इसलिए उनको मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना चाहिए। भारतीय ने कहा कि वह अपने दम पर बिहार में भी सरकार नहीं बना सकते उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन का भी असली चेहरा सामने आने लगा है गठबंधन ने किसी भी नेता के द्वारा नीतीश कुमार के बयान पर कोई टिप्पणी न करना गठबंधन की महिलाओ के प्रति खोकली मानसिकता को दर्शाता है उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही केवल ऐसी पार्टी है जो महिलाओं का सम्मान करती है।

More Stories
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह