न्यूज1Express ….
झबरेड़ा,,, गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली को ओवर ट्रैक करना दो बाइक सवार युवकों को भारी पड़ गया जिसमें एक युवक की मौत हो गई दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मनोज सैनी(26 )पुत्र राजन निवासी छावनी मोहल्ला झबरेड़ा अपने दोस्त मुकेश के साथ भगवानपुर स्थित किसी कंपनी में ड्यूटी पर जा रहे थे बताया जा रहा है कि इकबालपुर मिल गेट के नजदीक दोनों युवकों ने अपनी बाइक को गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली ओवरटेक करनी चाही सामने से आ रही लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्राली के साथ जबर्दस्त भिडंत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को उठाकर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया जहां जांच पड़ताल के बाद चिकित्सकों ने मनोज सैनी को मृत घोषित कर दिया। मुकेश का इलाज चल रहा हे। इकबलपुर पुलिस ने लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर दिया और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी।इलबालापुर पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार का कहना है तहरीर आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन