झबरेडा… बीती अर्धरात्रि देव भूमि बंदा खेड़ी स्थित कंपनी से काम निपटाकर अपने घर जा रहे दो बाइक सवार युवकों को ट्रैक्टर ट्रेला ने अपनी चपेट ले लिया सूचना पर कंपनी से पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया जहा पर चिकित्सकों ने जांच के बाद एक 22 वर्षीय युवक को मृत घोषित कर दिया तथा दूसरे गंभीर घायल युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ग्राम मोलना निवासी अर्जुन पुत्र राजेश उम्र 22 वर्ष तथा नरेंद्र पुत्र पवन 19 वर्ष देवभूमि स्थित टीटीके कंपनी से अर्धरात्रि काम निपटाकर अपने घर जा रहे थे जैसे ही दोनो युवक इकबलापुर मिल बोगी गेट के पास पहुंचे तो अंदर से बाहर निकल रही ट्रैक्टर ट्राली ने दोनो बाइक सवार युवकों को अपनी चपेट में ले लिया घटना की जानकारी किसी अन्य युवक ने कंपनी और पुलिस को दी। कंपनी से घटना स्थल पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनो घायल युवकों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया। जहां पर इलाज के दौरान अर्जुन पुत्र राजेश की मृत्यु हो गई तथा गंभीर घायल नरेंद्र पुत्र पवन कश्यप निवासी ग्राम मोलना को हायर सेंटर रेफर कर दिया। मृतक के पिता राजेश ने अज्ञात ट्रैक्टर ट्राले के चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। युवक की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों में मातम छा गया पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अज्ञात ट्रैक्टर चालक की तलास कर रही हे।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन