आमने-सामने की बस,बाइक भिड़ंत में एक युवक की मौत,, दूसरा घायल ग्रामीणों ने चौकी के पास लगाया जाम
झबरेड़ा,, बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मौत हो गई तथा दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया।
जानकारी के मुताबिक देवेंद्र 19 वर्ष निवासी लखनौता अपने मित्र ललित निवासी मझौल के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलौर की ओर जा रहे थे जैसे ही मोटरसाइकिल पर सवार दोनों युवक लहबोली पहुंचे तो सामने से आ रही बस से दोनों युवकों की बाइक टकरा गई जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया जहां पर चिकित्सा परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने देवेंद्र को मृत घोषित कर दिया और घायल ललित का इलाज शुरू कर दिया।
हादसे की जानकारी जब लखनोता ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने लखनौता पुलिस चौकी के पास जाम लगा दिया और मुआवजा की मांग करने लगे सूचना मिलते ही मौके पर मंगलोर सीओ, झबरेड़ा थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा मंगलौर कोतवाली प्रभारी, व एसएसआई धर्मेंद्र राठी मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और ग्रामीणों को समझने का प्रयास करने लगे समाचार लिखे जाने तक ग्रामीण अपनी जिद पर पड़े हुए थे।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन