झबरेड़ा..भारतीय किसान क्लब के अध्यक्ष चौधरी कटार सिंह ने कहा की कि अब उत्तराखंड में भी आधुनिक मशीनों द्वारा जैविक खेती की बढ़ावा दिया जाएगा ताकि समय से किसान अपना काम निपटा सके। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य किसानों को लाभ पहुंचाना है। बताया की हरियाणा में स्थित हिसार कृषि (यूनिवर्सिटी) के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार की गई आधुनिक मशीन से जैविक (ऑर्गेनिक) खेती को लाभ पहुंचेगा उन्होंने बताया जो मशीन भारतीय किसान क्लब द्वारा मंगाई जा रही है इस आधुनिक मशीन से विजुधा के सदस्य करीब 1000 किसान गन्ने की बुवाई, कटाई, छीलाई, से एक समय में अपना गन्ना बुआई कर सकेंग उन्होंने जानकारी दी इस मशीन द्वारा दिन में करीब 25 बीघा जमीन में किसान छिलाई, कटाई, खुदाई और बुवाई कर सकता है उन्होंने बताया आधुनिक मशीनों द्वारा ऑर्गेनिक खेती करने से किसानों की आय भी दुगनी होगी और समय की भी बचत होगी आधुनिक मशीन से किसानों को समय अनुसार गन्ना छिलाई,खुदाई, बुवाई, कटाई,कराई जाएगी ताकि किसान समय की बचत करते हुए अपने कार्य को निपटा सके।
आधुनिक मशीन से लाभ
चौधरी कटार सिंह ने बताया की आधुनिक मशीन से भूमि की उपजाऊ क्षमता में वृद्धि हो जाती है।
सिंचाई अंतराल में वृद्धि होती है।
रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से लागत में कमी आती है।
फसलों की उत्पादकता में वृद्धि होती हे।
जैविक खाद से लाभ
बाज़ार में जैविक उत्पादों की मांग बढ़ने से किसानों की आय में भी वृद्धि होती है।
जैविक खाद के उपयोग करने से भूमि की गुणवत्ता में सुधार आता है। भूमि की जल धारण क्षमता बढ़ती हैं। भूमि से पानी का वाष्पीकरण कम होगा। भूमि के जल स्तर में वृध्दि होती हैं।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन