पुलिस बल के साथ बाजारों में निकले एसडीएम, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप, अवैध कब्जाधारियों से जुर्माना भी वसूल किया।
रिपोर्ट अश्वनी गर्ग
देवबंद: नगर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने अभियान शुरू कर दिया है। बुधवार को एसडीएम अंकुर वर्मा के नेतृत्व में पालिका टीम ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों से अतिक्रमण हटवाते हुए जुर्माना वसूल किया और अवैध कब्जाधारियों को सख्त चेतावनी दी।
एसडीएम अं
कुर कुमार वर्मा और पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग के नेतृत्व में पालिका टीम ने अधिशासी अधिकारी डॉ. धीरेंद्र राय और पुलिस बल के साथ भायला रोड, एमबीडी चौक, अनाज मंडी और तहसील रोड आदि स्थानों से अतिक्रमण हटवाया। प्रशासन की कार्रवाई के चलते अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान एसडीएम ने चेतावनी के बावजूद अतिक्रमण न हटाने वाले दुकानदारों से ₹3000 का जुर्माना भी वसूल किया। वहीं एसडीएम अंकुर वर्मा ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा सड़कों पर कब्जा किया तो जुर्माने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
इस दौरान प्रकाश इंचार्ज विकास चौधरी, सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार, मोहम्मद ताबिश, मोहम्मद अकबर, सुंदरलाल आदि मौजूद रहे।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन