झबरेड़ा,, श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज, मखदूमपुर में कमान अधिकारी कर्नल रामाकृबीष्णन रमेश द्वारा विद्यालय में संचालित एनसीसी गतिविधियों का निरीक्षण किया गया। कमान अधिकारी ने कैडेट्स से कैम्प, परेड के दौरान मिलने वाली ट्रेनिंग, जलपान सामग्री आदि मुद्दों पर चर्चा की और बच्चों के साथ अपने सैन्य अनुभव साझा किये।कमान अधिकारी महोदय ने विद्यालय में एनसीसी कैडेट्स को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और भविष्य में एनसीसी कैडेट्स की बेहतरी के लिए अपने अमूल्य सुझाव भी दिए।

उन्होंने कैडेट्स को बताया कि भारत सरकार द्वारा उनके खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के द्वारा ₹ 3800.00 आएंगे जिससे उन्हें गर्मी की दो व सर्दी की एक वर्दी, जूते, बेल्ट, बेरेट आदि लेने है।
विद्यालय के सभी छात्र और शिक्षक कमान अधिकारी महोदय के दौरे से बेहद प्रसन्न व उत्साहित नजर आए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विजय कुमार,उप प्रधानाचार्य मैनपाल सिंह, एनसीसी प्रभारी ईशा चौधरी, मनोज कुमार, सूरज चौधरी, सूबेदार पंकज पाल, 49 एनसीसी कैडेटस व समस्त स्टाफ उपस्थित रहा । कार्यक्रम के सफल आयोजन में वाहिनी के एनसीसी प्रशिक्षण प्रभारी रवि कपूर का विशेष सहयोग रहा।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी